Breaking News

गाजीपुर: भाजपा सरकार की बिदाई में ही देश की भलाई — डॉ विरेन्द्र यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में दिनांक 26जुलाई को संविधान -मान स्तम्भ स्थापना दिवस पर बंशी बाजार स्थित रायल पैलेस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम  की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष रहे माननीय शिवपाल सिंह यादव जी का जनपद आगमन सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम एवं काफी दिनों बाद जनपद में आ रहे माननीय शिवपाल जी के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। पार्टी के सभी‌ नेता एवं कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में जुट गये है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से शिवपाल जी के स्वागत और इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तन मनसे जुटने का आह्वान करते हुए बताया कि माननीय शिवपाल जी दिनांक 26जुलाई को पुर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते जनपद आयेंगे सभी नेता और कार्यकर्ता साढ़े दस बजे हैदरगंज पहुंच कर उनका स्वागत कर  जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम स्थल बंशी बाजार स्थित रायल पैलेस तक आयेंगे। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा  कि भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी नापाक हरकतों के चलते बाबा साहेब का संविधान और इस देश का लोकतंत्र खतरे में है। यह सरकार संविधान द्वारा प्रदत्त देश के आम नागरिकों को मिले मौलिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की‌आजादी पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा तभी इस देश का गरीब सुरक्षित रहेगा। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे से आगाह करते हुए कहा कि हमें भाजपा की साज़िश से सचेत रहने की आवश्यकता है।यह सरकार देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए ही नहीं बल्कि इस देश के धर्म निरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए खतरा बन गयी है। इसकी बिदाई  में ही देश की भलाई है।  इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा , उमाशंकर कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, डॉ सीमा यादव,असलम हुसैन, तहसीन अहमद,विभा पाल, रीता विश्वकर्मा, रीना यादव,भरत यादव , रामाशीष यादव, आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …