Breaking News

मिर्जापुर: जमीन की पैमाइश के लिए 10 हजार रूपया घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएलजे मैदान के पास जमीन की नपाई के लिए 10 हजार रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर निवासी रामाश्रय ने बताया कि जमीन की नपाई के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। जिसे देने के लिए वह शुक्रवार को तहसील सदर के बगल स्थित बीएलजे मैदान में पहुंचा था। एंटी करप्शन प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि लेखपाल विवेक मिश्रा को 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …