Breaking News

शाहफैज पब्लिक स्‍कूल की छात्रा ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, स्‍टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशीप में जीता सिल्‍वर मेडल

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के लिए बड़े ही गौरव का विषय रहा क्योंकि विद्यालय की कक्षा नौवीं की एक छात्रा ने खेल जगत में विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 52 किलो से 55 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग कर कृति कौर ने कोच देवेन्द्र प्रजापति के निर्देशन एवं अपने परिश्रम और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक महोदय डॉक्टर नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉक्टर मीना अदहमी ने छात्र को तथा कोच को इस उपलब्धि पर बधाई दिया एवं उत्साह वर्धन किया। विद्यालय में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। सब ने कृति के इस कार्य के लिए हृदय से सराहना एवं उत्साह वर्धन किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …