Breaking News

अपने हुए पराये, समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने विक्षिप्‍त गर्भवती महिला का कराया इलाज

शिवकुमार

गाजीपुर। एक बार फिर समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मानसिक रुप से  विक्षिप्‍त गर्भवती महिला का इलाज कराकर उसके घर वालों को भी सूचना दिया। कुंवर वीरेंद्र सिंह के इस कार्य की सराहना जनपद में हो रही है कि कुंवर वीरेंद्र सिंह ने बिना किसी राजनीतिक महत्‍वकांक्षा और लोभ लालच के असहाय गरीबों का इलाज व लावरिश शवों का वर्षों से अंतिम संस्‍कार कर रहे हैं। वृद्धजनों की सेवा में भी लगे रहते हैं। कोरोना काल में भी जब अपने सगे पराये हो गये तब वीरेंद्र ने बहुत ही लोगों का अपनी जान की बाजी लगाकर इलाज कराया। निश्‍चय ही इनका समाजसेवा एक मिसाल है। इसी क्रम में जिला महिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस ने एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त गर्भवती महिला एवं उसकी दो साल की लड़की को छोड़ दिया। महिला सी.एम.एस डॉक्टर के.एन चौधरी द्वारा समाजसेवी कुंवर वीरेन्द्र सिंह को सूचना दी गई। वीरेंद्र द्वारा महिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर एवं स्टाफ द्वारा प्राइमरी इलाज करके अज्ञात मानसिक विक्षिप्त गर्भवती महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिए। अज्ञात मानसिक विक्षिप्त गर्भवती महिला को देर रात्रि सदर कोतवाली की महिला कांस्टेबल माधुरी वर्मा एवं समाजसेवी कुंवर वीरेन्द्र सिंह {108} एम्बुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी डॉ0 शुभम शर्मा को दिखाकर दवा, सुई, आकस्मिक लगवाकर अज्ञात मानसिक विक्षिप्त गर्भवती महिला को भर्ती कराकर डी.पी.ओ  संजय कुमार के सहयोग से महिला चाइल्ड लाइन में कार्यरत अर्चना सिंह जिला अस्पताल आकर अज्ञात मानसिक विक्षिप्त गर्भवती महिला की 2 वर्ष बच्ची को लिखित में अपनी देख रेख में रखने के लिए महिला चाइल्ड लाईन लेकर चली गईं। अज्ञात मानसिक विक्षिप्त गर्भवती महिला के पास मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान निधि उपाध्याय पत्नी शिवम उपाध्याय निवासी शेरपुर मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर के रुप में हुई है। जिनके परिजनों को सूचना दे दिया गया है पर कोई आने को तैयार नहीं है।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …