Breaking News

कारगिल शहीद शेषनाथ यादव को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, बोले रविकांत राय- सीने पर गोली खाकर देश की रक्षा करते हैं गाजीपुर के लाल   

गाज़ीपुर। धरवा चट्टी नंदगंज के बगल में अमर शहीद शेषनाथ यादव जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि यह दिन हम अपने देश के अमर शहीद वीर जवानों की याद में मनाते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए कारगिल को दुश्मनों से आजाद कराया! उन्हें हम नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। कारगिल शहीद वीर जवानों की शहादत को हम कभी भुला नहीं सकते, गाजीपुर के अमर शहीद शेषनाथ सिंह यादव अमर शहीद कमलेश सिंह अमर शहीद इश्तियाक अहमद सहित दर्जनों जांबाज जवानों ने अपने जान की बाजी लगाकर इस देश को बचाने में अपने प्राणों की आहुति दी है। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मानते हैं हम उन वीर शहीदों को शत-शत नमन करते हैं । एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि जब जब भारत देश पर विदेशी आक्रमण हुए हैं हमारे देश के नौजवानों ने अपने जान की बाजी लगाकर इस देश की हिफाजत की है अपने सीने में गोली खाकर इस देश को आजादी दिलाई हम उन अमर शहीदों को नमन करते हैं। उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हामिद अली राम नगीना पांडे सतीश उपाध्याय पीसीसी सदस्य मुसाफिर बिंद शंभू सिंह कुशवाहा अवधेश भारतीय अच्छयबर बिंद शशिकांत श्रीवास्तव रुद्र प्रताप तिवारी पांचू बिंद अरुण कुमार पिंटू कश्यप रमेश बिंद भोला बिंद आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …