Breaking News

गाजीपुर: सेवा भारती ने शिविर लगाकर कांवरियो की हुई रात्रि सेवा

गाजीपुर। सावन मास के तीसरे सोमवार के पूर्व संध्या पर महाहर धाम को जाने वाले कांवरिया को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती प्रकल्प के माध्यम से कांवरियों का सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण स्वास्थ्य शिविर का रविवार को आयोजन कर हजारों कांवरियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण व जल वितरण करें किया गया इस अवसर पर सेवा भारती के तरफ से व्यवस्था प्रमुख देवसरन, दीपक, अधिवक्ता  नरेंद्र, कृपा शंकर, राजेश, दीपक तिवारी,  नितिन अग्रहरि, विशाल चौरसिया, नगर कार्यवाह अंजनी ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक विक्रम ने बताया कि नगर के स्वयं सेवकों के सहयोग से सेवा भारती प्रकल्प की ओर से इस शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से बोल बम जाने वाले या महाहर धाम जाने वाले कांवरियों को आदर पूर्वक स्वागत कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है । डॉक्टरों के शिविर मे  दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। यह शिविर देर रात तक अनवरत चलता रहेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …