Breaking News

मऊ: वैदिक मंत्रोचारण के बीच संपन्न हुआ द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक, वैदिक मंत्र से गूंज उठा हनुमान घाट

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावणी पूजन के तहत द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक में काशी के वैदिक विद्वानों के मंत्र उच्चारण से समूचा हनुमान घाट गूंज उठा। इस दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 30 से अधिक परिवारों ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। वैदिक आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में मिट्टी के द्वादश ज्योतिर्लिंग बनाकर प्राण प्रतिष्ठा कर गन्ने के रस, दूध, कुश जल व गंगाजल इत्यादि से रुद्राभिषेक कराया गया। काशी से प्रकांड विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में काशी के ही 12 वैदिक आचार्य के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इस अनुष्ठान में लालबहादुर जायसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, कैलाश जायसवाल, डॉ रामगोपाल मद्धेशिया, सौरभ बरनवाल, तेजप्रताप तिवारी, एडवोकेट अजय सिंह, राधेश्याम जयसवाल, अरुण जायसवाल, नीरज जायसवाल, आशीष जायसवाल, दीपक जायसवाल, अंकित बरनवाल, जुगनू जायसवाल, नवीन, दीपक, उदयभान, सुभाष, पवन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग सपरिवार मंत्र उच्चारण के बीच अभिषेक संपन्न कराए। इस अवसर पर सांसद राजीव राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा नेता अशोक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, कांग्रेस नेत्री पूजा राय, गणेश सिंह, सर्वेश राय, डॉक्टर रघुनंदन अग्रवाल, मनीष सोनी, आलोक खंडेलवाल, आशीष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मनीष सर्राफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …