Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के वरिष्ठ् प्रोफेसर उमेश चंद्र जायसवाल का निधन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो उमेश चंद्र जायसवाल का आज दोपहर 01:30 बजे निधन हो गया। बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण वे लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने आज दोपहर करीब 01:30 बजे सहारा अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। वे 58 वर्ष के थे। उन्होंने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक दायित्वों के साथ साथ महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भी कार्य किया था। वे वर्तमान में अधिष्ठाता संकाय मामले का दायित्व निभा रहे थे। इसके अतिरिक्त तीन बार कुलसचिव, अध्यक्ष, आई टी आर सी, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस आदि प्रशासनिक दायित्वों का भी निर्वहन किया था। उनकी नियुक्ति लेक्चरर के रूप में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ष 1989 में हुई थी। वर्ष 2017 से वे प्रोफेसर पद पर कार्यरत थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। अपराह्न 04:00 बजे विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन पर माननीय कुलपति जी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

Image 1 Image 2

Check Also

कम लागत वाली मोटर नियंत्रण प्रणाली एवं हल्के रोबोटिक आर्म के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को मिला पेटेंट

लखनऊ। किफायती रोबोटिक्स तथा स्वदेशी तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण …