वाराणसी। कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ़ इंस्टीट्यूशंस कैथी वाराणसी के चेयरमैन डाक्टर विजय यादव ने बताया कि बीएड, प्रवेश परीक्षा 2025 की काउंसलिंग के लिए शासन ने टाइमटेबल जारी कर दिया है। उन्होने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 की काउंसलिंग का प्रथम चरण 30 जुलाई से 25 अगस्त तक होगा। द्वितीय चरण 27 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा। पूल काउंसलिंग 6 सितंबर से 10 सितंबर तक होगा। सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा। अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत प्रवेश काउंसलिंग 26 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा एवं उन्होंने यह भी बताया कि सभी छात्र/छात्राओं हेतु अलग छात्रावास, योगाभ्यास प्रतिदिन प्रात: 07:30 बजे कॉलेज की गौशाला से प्रतिदिन दूध/छाछ की व्यवस्था तथा प्रवेशित विद्यार्थी के अभिभावक की पतंजलि के प्रशिक्षित पंचकर्मा आयुर्वेदा नेचुरोपैथी विधि से बाडी डिटॉक्स/शरीर से विशाख्त पदार्थ निकालने एवं जोड़ो में दर्द शुगर या अन्य बीमारियों से मुक्ति हेतु नि:शुल्क थिरेपी की भी व्यवस्था जिससे कि छात्र अपनी पढ़ाई स्वतंत्र रूप से करे, जिसका खर्च कृष्ण सुदामा संस्थान ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा, प्रवेश के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9451480289 , 7522803050,7522803036,व 7522803039 पर संपर्क कर सकते हैं।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….