Breaking News

गाजीपुर: भारत विकास परिषद के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ कजरी व रक्षाबंधन उत्‍सव

गाजीपुर। भारत विकास परिषद की ओर से कजरी महोत्सव एवं रक्षाबंधन उत्सव का दिव्य एवं भव्य आयोजन गुरु कृपा मैरिज हॉल पर संपन्न हुआ ‌।महिलाओं ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा।कजरी में विलुप्त हो रहे गायन विधा को जागृत करते हुए परंपरागत गीतों से महिलाओं ने सावन के मौसम में सकारात्मकता प्रदान की ।परिषद् परिवार को संबोधित करते हुए संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रमा यादव ने कहा कि कजरी उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रसिद्ध एक लोकगीत है, जिसका मुख्य महत्व सावन के महीने में अपने प्रिय जनों हेतु प्रेम की अभिव्यक्ति करता है। यह गीत लोक संस्कृति का एक अभिन्न अंग है ‌।इसे अक्सर त्योहारों और विशेष अवसरों पर गाया जाता है। यह गीत शास्त्रीय संगीत में भी लोकप्रिय है जिसे ठुमरी के साथ जोड़कर भी देखा जाता है ।ऐसा माना जाता है कि इस गीत की शुरुआत बनारस और मिर्जापुर से हुई है। समय के साथ-साथ  यह गीत अन्य प्रदेशों में खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित है। कजरी परंपरागत गीतों की लंबी श्रृंखला के साथ-साथ सामाजिक बंधन मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम भी है ।इसके बारे में कहा जाता है कि यह सावन का श्रृंगार है। हमारा देश परंपराओं और ऋतुओं का देश है ।भीषण गर्मी के पश्चात जब वर्षा होती है तो सभी राहत की सांस लेते हैं चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है जीव जंतु पेड़ पौधे सभी हरे-भरे हो जाते हैं और इस गीत से सामाजिक संस्कार और परंपरा का जुड़ाव बना रहता है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र पांडे, एच.एन.एस. यादव ,राजेश कुमार केशरी ,अरविंद कुमार राय, कृष्णा तिवारी ,सुख विलास ,जयप्रकाश ,अरुण कुमार राय ,राजीव कुमार सिंह ,शिवकुमार ,अनिल कुमार उपाध्याय ,अतुल श्रीवास्तव ,राजेश कुमार श्रीवास्तव, अंचल कुमार तिवारी ,हरिवंश सिंह ,प्रमोद राय रून्नू, जितेंद्र मोहन कृष्ण, राजीव सिंह,अनीता यादव, रीना पांडे ,शालिनी यादव, अनीता तिवारी, प्रतिभा सिंह, मोहिनी श्रीवास्तव, नीरज सिंह, प्रतिमा ,सविता ,माया रानी ,अल्का वर्मा ,नीलम श्रीवास्तव, साक्षी सक्सेना ,कल्पना भारद्वाज, रिंकी सिंह, मनोरमा राय, सुभद्रा यादव ,कंचन राय ,शकुंतला, सुमन यादव, रंजू देवी, रेनू सिंह ,निरुपमा उपाध्याय ,संगीता राय, संध्या, नीतू यादव ,प्रतिमा तिवारी ,ललिता केशरी ,सविता सिंह, अंजना राय सोनी आदि उपस्थित रही,कार्यक्रम का संचालन सचिव सुमन लता राय व प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ने किया । प्रारंभ में भारत माता एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …