Breaking News

रोटरी क्लब गाजीपुर का 10 से होगा वृक्षारोपण शुरू – अध्यक्ष बरुन कुमार अग्रवाल

गाजीपुर। जनपद की सक्रिय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर की नियमित बैठक रोटरी कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई | बैठक की अध्यक्षता रोटरी अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने किया | उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत आगामी 10 अगस्त से गहमर स्थित माँ कामाख्या मंदिर परिसर से रोटरी क्लब वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेगी | प्रथम चरण में रोटरी ने ठाना है ! 1001 वृक्ष लगाना है !! के आह्वान पर रोटरी क्लब 1001 वृक्ष लगाएगी| उन्होंने बताया बताया की संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रहत कार्य में उनकी संस्था स्थानीय प्रशासन के साथ विगत वर्षों की भांति अपनी सहभागिता करने के लिए तत्पर है| इस बैठक में अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रो० सैयद जीशान जिया, डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह, रो० विनीता सिंह के अतिरिक्त निवर्तमान अध्यक्ष रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे, रो० असित कुमार सेठ, रो० विनय कुमार सिंह, रो० संजर नासिर, रो० संजय राय आदि उपस्थित थे|

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …