गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव और जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र ने कहा कि इतनी बारिश के बावजूद भी आप सभी इस मासिक बैठक में उपस्थित हुए इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। आगे विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा अहमियत देने का काम करते थे, उसी तरह हमलोगों के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी भी अपने बूथ के कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा अहमियत देने का काम करते हैं और वही कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी को नवजवान बनाए रखने का काम करता हैं। आगे विधायक ने कहा कि आज की बीजेपी सरकार दलित पिछड़े अनुसूचित जाति के लोगों को आगे बढ़ने देना नहीं चाहती बीजेपी की सरकार के लोग नहीं चाहते कि पिछड़े दलित पढ़ लिख कर आगे बढ़े और हमारी बराबरी करें वह चाहते हैं कि हम अनपढ़ रहे जिससे हम सरकार से सवाल ना पूछ सके अगर हम पढ़ने लगेंगे तो सरकार से सवाल करेंगे और आज की सरकार नहीं चाहती कि हमसे कोई सवाल पूछे यह तानाशाह सरकार है यह P.D.A के लोगों का शोषण कर रही है अगर हमारा P.D.A का कार्यकर्ता P.D.A पाठशाला चलाने का काम करता है तो यह तानाशाह सरकार उसके ऊपर F.I.R करने का काम करती है आज बिजली की समस्या किसानों के खाद की समस्या सड़क की समस्या बहुत जटिल रूप धारण किए हुए हैं इससे निजात हम तभी पा सकते हैं जब हम P.D.A सरकार बनाने का काम करेंगे विधायक ने अंत में कहां की आप सभी नेता कार्यकर्ता साथी मजबूती के साथ अपने-अपने बूथ तथा सेक्टर में लगकर पार्टी के कामों को सुनिश्चित करने का काम करें तभी हम 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बना पाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर के प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि हम P.D.A के लोग पीछे हटने वालों में से नहीं है हम अपने समाज तथा अपने लोगों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और अपने समाजवादी साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे और प्रदेश में 2027 में माननीय अखिलेश यादव का सरकार बनाने का काम करेंगे। राजभर ने अपने क्षेत्र के समस्याओं को रखते हुए कहा कि हमारे बिरनो कबूतरी रोड के अंडरपास के नीचे जल जमाव का काफी समस्या हो रही है जिससे साइकिल वाले पैदल तथा बाइक से जाने में समस्याएं हो रही है राजभर ने इसकी निजात के लिए विधायक जी से आग्रह किया कि किसी भी तरह इस समस्या से निजात दिलाया जा सके। बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि आप सभी नेता सेक्टर के प्रभारी बूथ के प्रभारी अब अपने-अपने क्षेत्र में लगकर वोटर लिस्ट में जो गड़बड़ियां हो रही है उसको सुदृढ़ करने का काम करें बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के आकस्मिक निधन हो जाने के उपरांत 2 मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति के लिए शोक सभा किया। बैठक में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल, पूजा गौतम, विधानसभा जंगीपुर की महिला उपाध्यक्ष रूक मीना देवी, सुनील कुमार ,मनोज कुमार ,सुभाष राम , राधे,राधे राजभर पूर्व प्रधान, गुड्डू राजभर, सिकंदर खान ,सेक्टर प्रभारी रामरति ,राधे, राकेश ,प्रधान, प्यारेलाल ,हवलदार, बबलू प्रधान, पप्पू प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, राजेश कश्यप, प्रमोद, विजय यादव, इत्यादि लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन सुनील यादव सोनू ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….