Breaking News

गाजीपुर: पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का कायस्‍थ महासभा ने लिया संकल्‍प

गाजीपुर। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में महापर्व रक्षा बंधन के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने पेड़ पौधों को रक्षासूत्र बांध कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदूषित वातावरण के दौर में आज पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित करने  और रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे धरती का श्रृंगार है।जहां वृक्ष है वहीं जीवन है।ये न केवल वायुमंडल को शुद्ध करते हैं बल्कि वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं।वृक्ष मानव जीवन का अमूल्य धरोहर है। हमें इनकी रक्षा करने की जरूरत है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …