Breaking News

आजमगढ़: मकान के बाहर सो रहें बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्‍या

आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावां में शनिवार की रात खेत पर बने मकान के बाहर सोते समय एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई जब वह खेत की ओर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उसरगावां गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग राजबहादुर उर्फ मंगल सिंह की गाजीपुर जनपद के सादियाबाद में ससुराल है। उनकी पत्नी और बच्चे नेवासा होने के कारण वहीं रहते हैं। राजबहादुर उसरगावां में रहते थे। उन्होंने पाही में खेत के पास मकान बना रखा था। रोज की भांति वह रात लगभग नौ बजे गांव के घर से सोने के लिए पाही पर गए थे। वहां घर के बरामदे में उन्होंने चारपाई लगाई और सो गए। रात में ही किसी ने उनकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। उनके सिर, कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने जब देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस के साथ ही सीओ सिटी शुभम तोदी भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद शव को लेकर थाने आई। जानकारी होने पर पत्नी और बच्चे भी वहां पहुंच गए। पुलिस की जांच में अभी तक उनका किसी से कोई विवाद सामने नहीं आया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …