Breaking News

जौनपुर: राखी बंधवाकर घर वापस लौट रहें युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी मार्ग पर कमालपुर गांव के पास एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। कुत्तों के झुंड द्वारा दौड़ाने पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना शनिवार की रात 10 बजे की है। थाना क्षेत्र के मनोरथपुर तरहठी निवासी पवन कुमार दुबे उर्फ नन्हे (42) पुत्र छोटेलाल दुबे अपनी बहन के घर बेलवार सुजानगंज राखी बंधवाने गए थे। वहां से अपने घर तरहठी के लिए लौट रहे थे, जैसे ही वह कमालपुर गांव के पास पहुंचे कि कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के लिए पवन ने अपनी बाइक की रफ्तार तेज कर दी, जिससे अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक खून बहने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगो ने जेब से मिले मोबाइल से तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पवन दूबे कलकत्ता में परिवार के साथ रहते थे और वहीं पर प्राइवेट नौकरी करते थे। रक्षाबंधन पर्व पर घर आए हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष केके सिंह का कहना है कि बाइक सड़क पर पलट गई, जिससे युवक की जान चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …