Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में सर्वाईकल कैंसर जागरुकता एवं बचाव अभियान पर सेमि‍नार

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट एवं भारत विकास परिषद सृजन की ओर से सर्वाईकल कैंसर जागरुकता एवं बचाय अभियान के तहत सेमिनार आयोजित हुआ सेमिनार के माध्यम से भारत में मातृशक्ति मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से एक जागरुकता कार्यक्रय में मुख्य वक्ता वरिष्ठ चिकित्सक डा0 आरती दिब्या को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव , मुख्य वक्ता डा0 आरती दिब्या , भारत विकास परिषद की अध्यक्षा शशि श्रीवास्वतव, प्रांत्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, एवं संरक्षक ज्ञानेन्द्र बहादुर ने दीप प्रज्ज्वलन एवं माता सरस्वति की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया इसके पश्चात् मंचासीन अतिथियों का पौध भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में भारत विकास परिषद की महिला सदस्यों की ओर से वंदेमातरम प्रस्तुत किया। डा0 आरती दिब्या ने बताया कि सर्वाईकल कैंसर से हमारे देश में महिलाओं की मृत्युदर अन्य देशों से अधिक है इससे बचाव का सबसे सही तरीका ये है कि हम इस बीमारी से जितना जागरुक होंगे उतना इस रोग से महिलाओं को बचाया जा सकता है ज्यादातर केस में हम देखते हैं कि इसके छोटे से छोटे लक्षण को हम संकोचवष नजर अंदाज करते हैं जिसके गंभीर परिणाम हमें भुगतने पडते हैं इसमें मृत्युदर को हम केवल जागरुकता से ही कम कर सकते हैं डा0 आरती दिब्या ने युवाओं को आगाह करते हुए बताया कि हम यदि हमारे युवा सर्वाइकल कैंसर प्रति जागरुक हो जाएं तो हम अपने देश की माताओं एवं बहनों को इस बीमारी से बचा सकते हैं इसके लिए जरुरी है कि हम इसके शुरुआति लक्षण का पता चलते ही चिकित्सव से परामर्श लें और जांच करवाकर इस बीमारी को रोक सकते हैं अगर हमारे युवा इस पर ध्यान दें तो अपने देश की महिलाओं की इस जानलेवा बीमारी को जड से खत्म कर सकते हैं। डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव ने फार्मेसी के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करना होगा और मानव कल्याण के लिए आने वाली चुनौतियों से लडने के लिए हमेषा तैयार रहें और मातृशक्ति को मजबूत करने में अपना सहयोग दें। धन्यवाद ज्ञापन शशि श्रीवास्तव ने किया और संचालन छात्रा निधि सिंह और प्रिया गुप्ता ने किया अशोका इंस्टीट्यूट फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष अर्जुन कुमार के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंत में अतिथि का सम्मान डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र भेंटकर किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …