Breaking News

मऊ: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीएसएनएल कर्मी पीयूष राय की मौत

मऊ। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे बीएसएसएस महाविद्यालय कोपागंज के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक कोपा कोहना दक्षिणी निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश राय के पुत्र पीयूष राय उर्फ गुड्डू राय (42) बीएसएनएल में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह वह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बीएसएसएस महाविद्यालय के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। पिता की असामयिक मौत से दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Image 1

Check Also

बीएचयू द्वारा मिर्जापुर में खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित किया किसान गोष्ठी

मिर्जापुर । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय मृदा मानचित्रण कार्यक्रम (NSMP 1:10K) के …