Breaking News

छपरा-बान्द्रा टर्मिनस-छपरा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ महापर्व के उपरान्त रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05185/05186 छपरा-बान्द्रा टर्मिनस-छपरा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 25 नवम्बर, 2026 (बुधवार) को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 27 नवम्बर, 2026 (शुक्रवार) को निम्नवत किया जायेगा। 05185 छपरा-बान्द्रा टर्मिनस आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 25 नवम्बर, 2026 (बुधवार) को छपरा से 21.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 21.27 बजे, बलिया से 22.15 बजे, रसड़ा से 22.47 बजे, मऊ से 23.55 बजे, दूसरे दिन औंड़िहार से 01.15 बजे, बनारस से 02.35 बजे, ज्ञानपुर रोड से 03.32 बजे, प्रयागराज रामबाग से 04.40 बजे, सूबेदारगंज से 05.20 बजे, गोविन्दपुरी से 08.15 बजे, टूण्डला से 12.00 बजे, ईदगाह आगरा से 12.50 बजे, बयाना से 15.32 बजे, कोटा से 19.05 बजे, नागदा से 21.50 बजे, रतलाम से 22.50 बजे, तीसरे दिन वडोदरा से 01.55 बजे, सूरत से 03.45 बजे तथा बोरीवली से 07.17 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 08.10 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 05186 बान्द्रा टर्मिनस-छपरा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 27 नवम्बर, 2026 (शुक्रवार) को बान्द्रा टर्मिनस से 10.45 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.07 बजे, सूरत से 14.15 बजे, वडोदरा से 15.45 बजे, रतलाम से 20.50 बजे, नागदा से 22.15 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.30 बजे, बयाना से 05.47 बजे, ईदगाह आगरा से 08.35 बजे, टूण्डला से 09.35 बजे, गोविन्दपुरी से 13.35 बजे, सूबेदारगंज से 16.55 बजे, प्रयागराज रामबाग से 17.47 बजे, ज्ञानपुर रोड से 18.57 बजे, बनारस से 20.15 बजे, औंड़िहार से 21.27 बजे, मऊ से 23.00 बजे, रसड़ा से 23.42 बजे, तीसरे दिन बलिया से 00.15 बजे तथा सुरेमनपुर से 00.52 बजे छूटकर छपरा 01.30 बजे पहुँचेगी। इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 18 कोच जायेंगे।

Image 1

Check Also

बीएचयू द्वारा मिर्जापुर में खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित किया किसान गोष्ठी

मिर्जापुर । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय मृदा मानचित्रण कार्यक्रम (NSMP 1:10K) के …