Breaking News

साइबर सेल नोनहरा ने साइबर फ्रॉड द्वारा की गयी 10 हजार रूपये करायी गयी वापस

गाजीपुर। जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक मोहित सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर, बंजारीपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल नोनहरा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी कुल 10386.88 /- रुपये होल्ड करायी गयी तथा उक्त धनराशी को MRM पोर्टल से सफलतापूर्वक आवेदक के  खाता में वापस करायी गयी । आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया ।

Image 1

Check Also

बीएचयू द्वारा मिर्जापुर में खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित किया किसान गोष्ठी

मिर्जापुर । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय मृदा मानचित्रण कार्यक्रम (NSMP 1:10K) के …