गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ महापर्व के उपरान्त रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05115/05116 छपरा-उधना-छपरा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन का संचलन छपरा से 24 नवम्बर, 2026 (मंगलवार) को तथा उधना से 26 नवम्बर, 2026 (बृहस्पतिवार) को निम्नवत किया जायेगा। 05115 छपरा-उधना आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 24 नवम्बर, 2026 (मंगलवार) को छपरा से 18.20 बजे प्रस्थान कर बलिया से 20.00 बजे, रसड़ा से 20.45 बजे, मऊ से 21.40 बजे, आजमगढ़ से 22.45 बजे, शाहगंज से 23.40 बजे, दूसरे दिन जौनपुर से 00.30 बजे, वाराणसी जं. से 01.30 बजे, मिर्ज़ापुर से 05.00 बजे, प्रयागराज छिवकी से 06.55 बजे, मानिकपुर से 09.00 बजे, सतना से 10.45 बजे, कटनी से 12.45 बजे, जबलपुर से 13.55 बजे, इटारसी से 17.55 बजे, खंडवा से 21.15 बजे, भुसावल से 23.10 बजे, तीसरे दिन धरणगांव से 00.20 बजे, अमलनेर से 01.05 बजे, दोंडाईचा से 02.05 बजे, नंदुरबार से 02.50 बजे तथा व्यारा से 04.30 बजे छूटकर उधना 05.20 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 05116 उधना-छपरा आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 26 नवम्बर, 2026 (बृहस्पतिवार) को उधना से 10.00 बजे प्रस्थान कर व्यारा से 10.52 बजे, नंदुरबार से 12.40 बजे, दोंडाईचा से 13.17 बजे, अमलनेर से 14.17 बजे, धरणगांव से 15.02 बजे, भुसावल से 16.15 बजे, खंडवा से 18.05 बजे, इटारसी से 21.30 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 01.20 बजे, कटनी से 02.30 बजे, सतना से 04.30 बजे, मानिकपुर से 06.12 बजे, प्रयागराज छिवकी से 08.15 बजे, मिर्ज़ापुर से 10.15 बजे, वाराणसी जं. से 13.45 बजे, जौनपुर से 14.45 बजे, शाहगंज से 15.35 बजे, आजमगढ़ से 16.30 बजे, मऊ से 17.35 बजे, रसड़ा से 18.27 बजे तथा बलिया से 19.15 बजे छूटकर छपरा 20.50 बजे पहुँचेगी। इस गाडी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 07, शयनयान श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….