Breaking News

वलसाड-रक्सौल वाया गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ महापर्व के उपरान्त रेल यात्रियों की वापसी यात्रा सुविधा हेतु 09137 वलसाड-रक्सौल वाया गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन इकहरी यात्रा हेतु 22 नवम्बर, 2026 (रविवार) को निम्नवत किया जायेगा। 09137 वलसाड-रक्सौल त्यौहार विशेष गाड़ी 22 नवम्बर, 2026 (रविवार) को वलसाड से 22.20 बजे प्रस्थान कर नवसारी से 22.47 बजे, सूरत से 23.45 बजे, दूसरे दिन वडोदरा से 01.40 बजे, रतलाम से 05.35 बजे, नागदा से 06.55 बजे, कोटा से 09.50 बजे, सवाई माधोपुर से 11.05 बजे, गंगापुर सिटी से 12.05 बजे, बयाना से 13.10 बजे, ईदगाह आगरा से 14.45 बजे, टूण्डला से 16.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.40 बजे, तीसरे दिन ऐशबाग से 00.58 बजे, बाराबंकी से 02.25 बजे, गोंडा से 03.40 बजे, बस्ती से 04.53 बजे, गोरखपुर 06.55 बजे तथा नरकटियागंज से 11.35 बजे छूटकर रक्सौल 13.00 बजे पहुँचेगी। इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1

Check Also

बीएचयू द्वारा मिर्जापुर में खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित किया किसान गोष्ठी

मिर्जापुर । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय मृदा मानचित्रण कार्यक्रम (NSMP 1:10K) के …