Breaking News

गाजीपुर: करंडा के मुहम्मदपुर गंगा घाट पर मिला युवक का शव

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कोटिया सराय मुहम्‍मदपुर गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हंडकंप मच गया. मृतक की पहचान संदीप यादव के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 22 बताई जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि संदीप यादव सोमवार से ही लापता था, जिसके बाद मंगलवार को गंगा नदी के किनारे पानी में उसका शव देख गया. इस दौरान देखते ही देखते घटनास्‍थल पर लोगों की भारी भीड़ इक्‍ट्ठा हो गई. वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे करंडा थाना प्रभारी दिनेश चंद्र पटेल का कहना है कि मौत के कारणों का अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है, फिलहाल शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …