Breaking News

मऊ: उद्यमियों व्यापारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एके शर्मा का किया अभिनंदन, जताया आभार बोले “एके हैं तो ओके है”

मऊ। कैबिनेट मंत्री एक शर्मा द्वारा आयोजित स्नेह मिलन संवाद कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एक शर्मा का अभिनंदन किया गया। मऊ व्यापार मंच संयोजक श्रीराम जायसवाल के तत्वाधान में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में लोगों ने कहाकि लगातार तमाम झंझावातों से जूझ रहे इस नगर के व्यापारियों उद्यमियों व आमजन को राहत दिलाने का काम कैबिनेट मंत्री एके शर्मा करते हैं। लोगों ने समवेत स्वर में कहाकि फिलहाल कुछ वर्षों में यह स्पष्ट हो गया है कि मऊ के विकास सुरक्षा व संरक्षण के बाबत एके शर्मा हैं तो सब कुछ ओके है। ऐसे में “एके हैं तो ओके है” का स्लोगन ही चला रहा है। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक अनुष्ठान महाकुंभ में एके शर्मा के विभाग की बड़ी भूमिका वह सब कुछ सुचारू रूप से संचालन होने के तहत लोगों द्वारा एक शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मऊ व्यापार मंच, लघु उद्योग भारती, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मऊ फोटोग्राफर एसोसिएशन, औषधि दवा विक्रेता संघ, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संगठन, श्रीराम नगर कॉलोनी महासंघ, सर्राफा व्यापार मंडल, होटल एण्ड मैरेज हॉल एसोसिएशन, थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन, हिंदी साहित्य परिषद, हनुमत कृपा सेवा समिति के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। स्वागत करने वाले लोगों में अजय सर्राफ, डॉक्टर एस सी तिवारी,  एस एन राय, योगेंद्र यादव, राहुल राय, चंद्रशेखर अग्रवाल, राजा ज्योति आनंद सिंह, सुशील अग्रवाल, नीरज जायसवाल, तेजप्रताप तिवारी, विनय जायसवाल, आजाद यादव, अरुण वर्मा, संतोष वर्मा, अरुण सिंह, शौरभ बरनवाल, अजय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम जायसवाल ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …